Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कसुम्पटी में पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया

शिमला सर्कुलर रोड के चौड़ीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Anirudh Singh, Vikramaditya Singh, Kasumpti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कसुम्पटी (शिमला) , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 09:24 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में बहुमंजिला पार्किंग सुविधा का लोकार्पण किया। इस पार्किंग परिसर का निर्माण 28.37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें 315 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह पार्किंग सुविधा स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस पार्किंग सुविधा के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया था। शिमला शहर में पार्किंग स्थलों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और राज्य सरकार अधिक पार्किंग सुविधाओं के निर्माण पर विशेष बल दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला को अधिक व्यवस्थित और सुचारु शहर बनाने के लिए राज्य सरकार 246 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट प्रणाली का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बढ़ाने के लिए शहर में केबलों को भूमिगत किया जा रहा है। इससे न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिमला की सर्कुलर रोड के सुधार एवं चौड़ीकरण पर भी 150 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर यातायात दबाव कम होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकॉन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh , Vikramaditya Singh , Kasumpti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD