Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा

 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 13:03 IST

चाय दुनिया के सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। कई लोगों की सुबह चाय की चुस्की के बिना शुरू नहीं होती। स्वाद और ताजगी के अलावा चाय को सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खासकर ग्रीन टी और ब्लैक टी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है कि इनमें से कौन-सी चाय शरीर के लिए ज्यादा अच्छी है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने से लेकर दिल की सेहत और वजन कंट्रोल तक, दोनों चाय के अपने-अपने फायदे बताए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों में पॉलीफेनॉल नाम के पौधों से मिलने वाले प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। ये ऐसे तत्व हैं जो शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और लंबे समय में कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल की एक खास कैटेगिरी 'कैटेचिन' ज्यादा मात्रा में मौजूद रहती है, जो शरीर में सूजन को कम करने और ग्लूकोज के इस्तेमाल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के मामले में ग्रीन टी को अक्सर अधिक प्रभावी माना जाता है।

कई शोधों में पाया गया है कि इसमें मौजूद कैटेचिन और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की इंसुलिन को बेहतर बनाते हैं। इंसुलिन वह हार्मोन है जो रक्त में मौजूद शुगर को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, तब ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। ग्रीन टी में मौजूद तत्व इस प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

वहीं, ब्लैक टी कम फायदेमंद है। ब्लैक टी भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें थियाफ्लेविन और थियारूबिजिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो चाय की पत्तियों के ऑक्सीकरण के दौरान बनते हैं। मेडिकल रिसर्च बताती है कि ये तत्व दिल की सेहत को बेहतर बनाने, सूजन कम करने और शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि ब्लैक टी का नियमित सेवन ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक हो सकता है, लेकिन इसके प्रभाव ग्रीन टी की तुलना में थोड़े कम दिखाई देते हैं। चाय के सेवन का तरीका भी उसके फायदों को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी को बहुत ज्यादा उबालना नहीं चाहिए। हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट तक छोड़ने से इसके सक्रिय तत्व सुरक्षित रहते हैं।

दूसरी ओर ब्लैक टी को थोड़ी देर तक गर्म पानी में रखा जाता है ताकि उसका स्वाद और गुण अच्छी तरह निकल सकें। दोनों प्रकार की चाय बिना चीनी के पी जाएं। यदि इनमें अतिरिक्त चीनी मिला दी जाए, तो ब्लड शुगर नियंत्रण से जुड़े संभावित फायदे काफी हद तक कम हो सकते हैं। ग्रीन टी के अन्य फायदों की बात करें तो यह वजन कंट्रोल, बेहतर मेटाबॉलिज्म और दिल के स्वास्थ्य में लाभदायक है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD