Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

 

शिरोमणी अकाली दल का दावा- भगवंत मान को लेकर AAP का झूठा नैरेटिव बेनकाब हुआ

Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:21 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है  श्री अकाल तख्त साहिब में   मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से मुक्त करने के संबंध में आम आदमी पार्टी द्वारा फैलाई गई झूठी कहानी फैलाने और शिरोमणी अकाली दल के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना उल्ट पड़ गया।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने अकाली दल के जिला मुख्यालयों का घेराव करने और विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन उनके प्रयास  बुरी तरह नाकाम रहे क्योंकि पुलिस बल की सहायता के बावजूद वे बड़ी संख्या में समर्थन जुटाने में विफल रहे हैं।

उन्होने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों से सामने आए वीडियो यह साफ हो गया है कि पार्टी के आहवाहन पर केवल आप पार्टी के कार्यकर्ता ही इकटठे हुए, जिसके कारण उनकी यह कोशिश बुरी तरह फ्लाप हो गई।अकाली नेता ने कहा कि इसी तरह जब श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री के श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने की वीडियो सार्वजनिक की तो उसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश को स्वीकार किया थाा कि विवादित वीडियो की फोरेंसिक लेबोरेटरी से जांच करवाई जाए।

अकाली नेता ने कहा कि अब भी मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू सहित आप के कुछ नेताओं ने ही मुख्यमंत्री का बचाव करने की कोशिश की है, जबकि ज्यादातर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध ली है।अकाली नेता ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष गवाही के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें इन वीडियो की फोरेंसिक लेबोरेटरी में जांच कराने में कोई एतराज नही है क्योंकि यह वीडियो नकली है और ए.आई से बनाई गई है।उन्होने कहा कि जब फोरेंसिक लैब से जांच के बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने घोषणा की कि यह वीडियो असली है तो मुख्यमंत्री को ‘‘गुरु दोखी‘‘ और ‘‘पंथ विरोधी ’’करार दिया गया तो आप पार्टी की सरकार ने नई रिपोर्ट जारी की जिसमें दावा किया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति भगवंत मान नही है।

उन्होने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश मानने के बजाय मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की सरकार की सारी मशीनरी जो सिख मामलों के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए जानी जाती है, वह श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ काम करने मंे  जुट गई। उन्होने कहा कि सच्चाई यह है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया है तो उन्हें टकराव की नीति अपनाने के बजाय विनम्रतापूर्वक इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए और श्री अकाल तख्त साहिब के आगे पेश होना चाहिए ।

 

Tags: Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD