Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं

गांव नगर पहुंचकर हाईवे पर खड़े गंदे पानी के मामले का लिया जायजा

Jasvir Singh Garhi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 12:21 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अपने दौरे के दौरान चेयरमैन श्री गढ़ी ने गांव नगर में हाईवे पर खड़े गंदे पानी की निकासी के मामले का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया। मामले की सुनवाई करते हुए श्री गढ़ी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस मौके पर एस.डी.एम. फिल्लौर, तहसीलदार, बी.डी.पी.ओ. सहित अन्य प्रशासकीय अधिकारी भी मौजूद थे।श्री गढ़ी ने गांव मियोंवाल के एक दलित युवक, जिसकी हाल ही में टिप्पर के नीचे आने से मौत हो गई थी, के परिवार के साथ दुख साझा किया।

इस दौरान गांव मोरों में चेयरमैन श्री गढ़ी के प्रयासों से दो पक्षों के बीच खेल मैदान बनाने को लेकर चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।अपने दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने जहां गांव अकलपुर स्थित डेरा ब्रह्म दास में नतमस्तक होकर गद्दीनशीन बाबा जसपाल सिंह का आशीर्वाद लिया, वहीं डेरा बाबा मेला राम में नतमस्तक होकर संत परमजीत दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने श्री राम मंदिर कुटिया गोराया में भी माथा टेका, जहां उन्होंने राज्य के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस दौरे के दौरान उनके साथ सूबा ज्वाइंट सेक्रेटरी ‘आप’ प्रिं. प्रेम कुमार के अलावा ‘आप’ नेता हरजिंदर कौर संधू, अंग्रेज सिंह, कमलेश कुमार, जगदीश सिंह रामा, सरपंच मोरों हरदीप सिंह, किरपाल सिंह पाली और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD