Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

कोल्हापुर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगा परियोजनाओं का उद्घाटन

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोल्हापुर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 15:04 IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह राजनीतिक हलचल तेज रही, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। वे श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले हैं। 

यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह शुक्रवार देर रात कोल्हापुर पहुंचे थे और उन्होंने सरकारी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया। वे एक दिवसीय कोल्हापुर-इचलकरंजी दौरे पर हैं, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार भी मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ कोल्हापुर पहुंचे हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'पश्चिमी महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना' के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा, अमित शाह कोल्हापुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे इचलकरंजी में 'जनता सहकारी बैंक' की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे और एक सहकारी चीनी मिल के नाम बदलने और उसके विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री इचलकरंजी के 'कल्लाप्पाना अवाडे टेक्सटाइल पार्क' मैदान में किसानों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम केवल मंदिर क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा, इचलकरंजी में सहकारी बैंक से जुड़े कार्यक्रम और किसान सभा में भी भाग लेंगे। 

प्रशासनिक स्तर पर इन सभी आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरे में राज्य के निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें विशेष पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। सभी ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। यह दौरा राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा और सहकारी व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD