Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार : कृष्ण कुमार बेदी

एसआईआर का मकसद मतदाता सूची में शुद्धिकरण करना

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 10:45 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर से जीवंत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची की शुद्धिकरण के लिए होता है, जो पहले से भी होता रहा है। विपक्ष के पास केवल आरोप लगाने के सिवाय और कुछ नहीं है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शुक्रवार को भिवानी के गांव उमरावत स्थित सूर्य कवि दादा लख्मीचंद आश्रम में प्रसिद्ध दिवंगत लोक कलाकारों की प्रतिमा स्थापना पर हरियाणा कला परिषद और म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सांग उत्सव में प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सेठ ताराचंद के सांग का मंचन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा कला परिषद के माध्यम से भी कलाकारों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। इससे कलाकारों का मनोबल बढ़ा है। 

सूर्य कवि दादा लख्मीचंद ने हरियाणवी संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य किया था और आज उनकी तीसरी एवं चौथी पीढ़ी उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। प्रदेशभर से आए कलाकारों द्वारा रागनी, सांग और लोकगीतों की प्रस्तुति हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक हैं।इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल बीएलओ द्वारा ही नहीं किया जा रहा, बल्कि सभी राजनीतिक दलों ने अपने बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। 

सरकार द्वारा एसआर का कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश या प्रदेश छोडक़र कहीं बाहर चले गए, या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची से हटाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनाना जरूरी है। इससे मतदाताओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास और अधिक मजबूत होगा। एसआईआर केवल और केवल मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए होता है, जो पहले भी होता आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर पर जनता को गुमराह कर रही है। मतदाता सूची शुद्धिकरण का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है।

विपक्ष के पास आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं बचा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और लोकप्रियता से प्रभावित होकर विभिन्न विपक्षी दलों के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।जी-7 सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 

जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री का कद, पद और स्तर और अधिक मजबूत हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की साख को बढ़ी है।उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा गलत आंकड़े प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है, लेकिन देश की जागरूक जनता को सच्चाई का पता है।   विपक्षी दलों के नेता सदनों में तथयों और आंकड़ों पर चर्चा से बचते हैं तथा विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD