Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल

 

नरेन्‍द्र मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एवियन में फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Friedrich Merz, Evian, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 12:11 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी गणराज्य के चांसलर श्री फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्‍बंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में आई नई गति पर संतोष व्यक्त किया।

साझेदारी में यह गति चांसलर की भारत यात्रा की सफलता और इस वर्ष की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के सफल समापन से और भी सुदृढ़ हुई है। 2026 में भारत और जर्मनी राजनयिक सम्‍बंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रतिरक्षा तथा सुरक्षा, हरित और सतत विकास, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा तथा गतिशीलता सहित विभिन्न सेक्‍टरों में सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप पर हस्ताक्षर और जर्मनी से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पारगमन वीजा छूट के प्रचालनगत होने का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए समझौते का भी स्वागत किया। चांसलर श्री मर्ज़ ने प्रधानमंत्री को इस वर्ष के अंत में जर्मनी में निर्धारित 8वीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श बैठक (आईजीसी) में आमंत्रित किया है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Friedrich Merz , Evian , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD