Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

 

खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा

जमाख़ोरी तथा कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी

Shyam Singh Rana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:32 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने सभी कृषि विकास अधिकारियों को अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य के किसानों को खाद की किसी भी तरह की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत खाद हैफेड के माध्यम से पैक्स को भेजी जाएगी ,इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। श्री राणा आज चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के कृषि अधिकारियों के साथ खरीफ़ फ़सल के लिए खाद वितरण, 'खेत बचाओ' अभियान और प्राकृतिक खेती से जुड़े अहम मुद्दों पर संवाद कर रहे थे।

 इस उच्च स्तरीय बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार और महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने जिलावार यूरिया, डीएपी तथा अन्य रासायनिक खादों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय प्राइवेट डीलरों पर पैनी नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी खाद का दुरुपयोग न हो। इसके साथ ही, कुछ जिलों में खाद की निर्धारित मात्रा से अधिक खपत पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी भी की। 

किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) में खाद की समय पर आपूर्ति की जाए, ताकि किसानों को उनके घर के नजदीक ही आसानी से खाद मिल सके। कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगाने के उद्देश्य से श्री राणा ने कहा कि 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर दर्ज जमीन के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर ही खाद का वितरण किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी गैर-किसान इस व्यवस्था का नाजायज फायदा न उठा सके। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी प्राइवेट डीलर किसानों को खाद के साथ अन्य गैर-जरूरी सामान जबरन टैग करके बेचने की कोशिश न करे। इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए उन्होंने कृषि विकास अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण और जांच करने के आदेश दिए।

इसके अलावा, श्री श्याम सिंह राणा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विज़न के अनुरूप चलाए जा रहे 'खेत बचाओ' तथा 'प्राकृतिक खेती' अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे धरातल पर उतरकर किसानों को देसी गाय के गोबर से तैयार खाद और जीवामृत के फायदों के प्रति जागरूक करें। इस मुहिम के तहत आयोजित किए जा रहे किसान-शिविरों की चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आगामी 30 जून तक निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने की समय-सीमा तय की।

श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे किसानों को निरंतर प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करें, जिससे रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग को कम किया जा सके; क्योंकि इससे न केवल खाद्यान्न की गुणवत्ता शुद्ध होगी, बल्कि आम जनता को भी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा।

 

 

Tags: Shyam Singh Rana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD