Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

 

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार

Religious, Rudraprayag
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 15:44 IST

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की यात्रा अपने चरम पर है। वीकेंड और छुट्टियों के चलते धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो गुरुवार शाम 5 बजे तक करीब 12 लाख 70 हजार 903 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्षों की मनोकामना पूरी होने के बाद उन्हें बाबा केदार के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दर्शन के बाद श्रद्धालु भावुक भी नजर आए और उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार एवं आध्यात्मिक अनुभव बताया। 

एक और भक्त ने बताया कि नीचे से चढ़ाई करके बाबा के दरबार में पहुंचकर उनका दर्शन करने का अनुभव सचमुच अलौकिक होता है। यहां का माहौल दिव्य है। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि धाम में दर्शन, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक हैं तथा यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

केदारनाथ धाम पहुंचकर अन्य यात्रियों ने बताया कि यहां आकर स्वर्ग जैसा महसूस हो रहा है। वहीं, एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्था काफी अच्छी है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर शौचालय, पानी, आदि की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां रहने के लिए होटल भी किफायती दामों में मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चर व्यवस्थाओं को लेकर चिंता भी व्यक्त की।

यात्रियों का कहना है कि कई स्थानों पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के दौरान पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को धक्के लगने और रास्ते में असुविधा का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पैदल यात्रियों और घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए बेहतर प्रबंधन की मांग की, ताकि यात्रा और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सके।

 

Tags: Religious , Rudraprayag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD