Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन

 

झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand Mukti Morcha, Jharkhand, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:46 IST

झारखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सोमवार को राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित झारखंड मंत्रालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इन वाहनों के जरिए लोगों, खासकर युवाओं को नशीले और मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को संकट में डाल देता है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए नशे के खिलाफ सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशा परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार एक ओर जहां जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। उनका कहना था कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर ही समाज को नशे की समस्या से मुक्त किया जा सकता है। राज्य सरकार के अनुसार, यह अभियान गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंचेगा।

प्रचार वाहन विभिन्न जिलों में जाकर नशे से होने वाले नुकसान, कानूनी पहलुओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand Mukti Morcha , Jharkhand , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD