Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए

बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand Mukti Morcha, New Delhi, NITI Aayog Meet
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 12:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य से जुड़े कई लंबित मुद्दे उठाए और केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की। उन्होंने जल जीवन मिशन की बकाया राशि जारी करने, कोयला कंपनियों पर राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करने, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाने और लंबित मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को केवल खनिज उत्पादक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि उद्योग, विनिर्माण और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य में खनिज संसाधनों के स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन और उनसे जुड़े उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा, मानव संसाधन और कृषि क्षमता का बेहतर उपयोग कर राज्य को 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भागीदार बनाया जा सकता है।

सोरेन ने केंद्र से क्रिटिकल मिनरल्स आधारित उद्योगों, अनुसंधान संस्थानों और नवाचार केंद्रों के विकास में सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और एग्रो-फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। सीएम ने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में कई पहलें की गई हैं।

उन्होंने झारखंड में पीएमश्री विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने तथा एनसीईआरटी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 5,000 उत्कृष्ट विद्यालय विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को उल्लेख करते हुए सोरेन ने कहा कि सारथी योजना के तहत लाखों युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें एआई, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन तथा सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों के लिए तैयार किया जा रहा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित छह मेडिकल कॉलेजों में शेष दो को मंजूरी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए यह जरूरी है। इसके अलावा झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने तथा राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर देने का आग्रह किया।

सोरेन ने कहा कि झारखंड के कई जिले डीवीसी, सीसीएल, ईसीएल और अन्य केंद्रीय उपक्रमों के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। इन इलाकों में सामाजिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में आवश्यक छूट और सरलीकरण की जरूरत है।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand Mukti Morcha , New Delhi , NITI Aayog Meet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD