Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव

 

झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Tragedy, Road Accident, Jharkhand
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पाकुड़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:39 IST

झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बस गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर लौट रही थी।

इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बस में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के भीतर फंस गए थे। हादसे में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियारदहा गांव निवासी आलेन मुर्मू और राजेश टुडू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अमरापाड़ा तथा आसपास के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD