Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

नरेन्द्र मोदी की स्लोवाकिया के व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ मुलाकात

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Robert Fico, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:06 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की। ये हस्तियां  रेलवे, रक्षा, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी थीं। प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस संबंधों की सराहना की।

उन्होंने भारत में हाल के वर्षों में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने और एक पारदर्शी, स्थिर तथा निवेशकों के अनुकूल आर्थिक माहौल बनाने हेतु किए गए बड़े सुधारों एवं नीतिगत पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत में विशेषकर बुनियादी ढांचा, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार, सेमीकंडक्टर, एआई और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में बढ़ रहे अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों ने ‘विकसित भारत’ की दिशा में भारत के सुधारों का स्वागत किया और भारत की आर्थिक प्रगति में विश्वास जताया। उन्होंने अधिक निवेश, तकनीकी साझेदारी और भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रमों के जरिए भारत में अपनी उपस्थिति  मजबूत करने में रुचि दिखाई। उन्होंने भारत-ईयू एफटीए के पूरा होने का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लागू होने से उनके लिए व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। निम्नलिखित  सीईओ/व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

• श्री एलेक्सेज बाल्जाजेव, चेयरमैन, टट्रावगोंका

• श्री पीटर मालेक, वाइस-चेयरमैन, टट्रावगोंका

• श्री रॉबर्ट स्पिसाक, चेयरमैन, एजेडसी समूह

• श्री रिचर्ड मार्को, सीईओ, ईएसईटी

• श्री परविंदर वालिया, प्रेसिडेंट (एशिया-प्रशांत क्षेत्र), ईएसईटी

• श्री जारोस्लाव कुरासिना, सीईओ, ग्रैंड पावर लिमिटेड

• श्री पीटर लेडनिकी, सीईओ, पेंटा हॉस्पिटल्स इंटरनेशनल

• श्री स्टीफन रोसिना, सीईओ, मैटाडोर

• श्री राजेश सबने, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, मैटाडोर टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

• श्री मातेज कोरेक, जनरल डायरेक्टर, वुजे ए.एस.

• श्री पीटर डुचोविक, सीईओ, वीआईपीओ

• श्री आंद्रेज बेन्सेल, हेड ऑफ डिजिटल कॉम्पिटेंस, वीआईपीओ

• श्री जोजेफ ओमेलका, एमडी, माइक्रोस्टेप-एमआईएस

• श्री रिचर्ड वर्गा, चेयरमैन एवं सीईओ, वीआरएम

• श्री एडुआर्ड क्रिस्टिया, मार्केटिंग मैनेजर, वीआरएम

• श्री मिलोस्लाव क्युरिला, निदेशक मंडल के सदस्य, इको इन्वेस्टमेंट्स

• श्री टिबोर ग्रेगोर, कार्यकारी निदेशक, क्लब 500

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Robert Fico , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD