मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में आज आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब पार्टी के पुराने वॉलंटियर भुलिंदर कलेरां ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अलविदा कहकर दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस अवसर पर ओएसडी सुखवीर सिंह ने भुलिंदर कलेरां और उनके साथियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने हर कार्यकर्ता और वॉलंटियर को पूरा मान-सम्मान देती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की जनहितैषी सोच और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। भुलिंदर कलेरां ने कहा कि वह दोबारा आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बनकर खुश हैं और पार्टी की नीतियों तथा पंजाब के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर आप नेता गगन जवंधा विशेष रूप से उपस्थित रहे।