Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार

 

हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

Rao Narbir Singh, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 11:31 IST

हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेशवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कम से कम दो पौधे लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पौधे भावी पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए फेफड़ों की तरह कार्य करते हैं क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पेड़ों का रिश्ता जन्म से मृत्यु तक बना रहता है। जीवनभर पेड़ हमें ऑक्सीजन, भोजन और छाया देते हैं तथा मृत्यु के बाद भी विभिन्न रूपों में मानव के काम आते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय सहयोग देना चाहिए। मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे हरियाणा में हरित विकास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम-2’ अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष एक ही माह में पड़ रहे हैं। इसे यादगार बनाने के लिए लोगों को 12 नए स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जुलाई माह में हर वर्ष वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। लोगों को मानसून के दौरान पौधारोपण कर इसे कम से कम 5 वर्ष तक की रक्षा करनी चाहिए, जब तक की ये जड़ पकड़कर पेड़ का रुप ना लें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड का बजटीय प्रावधान भी किया है। 

यह फंड शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरितीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से वायु एवं जल प्रदूषण जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा अब केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि हरित और सतत विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

 

Tags: Rao Narbir Singh , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD