Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट नरेन्द्र मोदी की स्लोवाकिया के व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ मुलाकात एस.आई.आर. के तहत हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

 

हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में किया करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 11:30 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जींद जिला में नरवाना क्षेत्र के वासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारा गया है।

अब इस जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तरीय आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित यह प्रयोगशाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

प्रयोगशाला में स्वच्छ कार्य वातावरण, आधुनिक सुरक्षा प्रबंध तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे जल गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला का लाभ केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक भी अपने घरों में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच यहां करवा सकेंगे। 

इससे लोगों को अपने पेयजल की शुद्धता के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी और स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिमों से बचाव संभव हो सकेगा। श्री कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर कहा कि लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह भवन आगामी 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। 

नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD