Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान

 

हॉकी : मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sports News, Hockey, Manpreet Singh, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 12:50 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मनप्रीत ने रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की। 33 साल के मनप्रीत सिंह 400 से ज्यादा सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के एलीट क्लब में अकेले सक्रिय खिलाड़ी हैं।

मनप्रीत को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "मैं मनप्रीत को इस अहम पड़ाव तक पहुंचने पर बधाई देता हूं। यह एक शानदार कामयाबी है और सालों से उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतरता को दिखाता है। मैं उन्हें आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह कई और मौकों पर खेलते दिखेंगे।

हम इंडियन हॉकी में उनके लगातार योगदान के लिए आभारी हैं।" हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह ने भी नेशनल टीम में उनके योगदान के लिए अनुभवी मिडफील्डर की तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ मनप्रीत सिंह का सफर खेल के प्रति उनके बहुत ज्यादा समर्पण को दिखाता है। 412 अंतररराष्ट्रीय मैच तक पहुंचना एक शानदार कामयाबी है।

यह इस बात का सबूत है कि उन्होंने इतने सालों में देश का सबसे ऊंचे स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए निरंतरता दिखाई है।" भोला नाथ सिंह ने कहा, "मनप्रीत ने वैश्विक स्टेज पर भारत की वापसी में अहम रोल निभाया है। टीम के एक सीनियर मेंबर के तौर पर उनके नेतृत्व और दबाव में प्रदर्शन करने की काबिलियत ने उन्हें देश भर के उभरते हॉकी प्लेयर्स के लिए प्रेरणा बना दिया है।"

मनप्रीत पिछले एक दशक में टीम की तरक्की में एक अहम किरदार रहे हैं। उन्होंने कई ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी कैंपेन में हिस्सा लिया है। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। 

 

Tags: Sports News , Hockey , Manpreet Singh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD