Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी

 

युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं -- अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 15:43 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ‘‘ये अच्छी बात है, कि युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए। अभी तक के संकेतों के मुताबकि ये समझौता लगभग तय माना जा रहा है, अगर तय हो जाता है तो भारत को भी इससे काफी फायदा होगा क्योंकि भारत का 25 से 30 प्रतिशत पेट्रोलियम मध्य-पूर्व के देशों से आता है और युद्ध की वजह से वो रुका हुआ था’’। 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे तीन नाविकों का बलिदान  हुआ था। अगर ये रास्ते खुल जाते है तो भारत का पेट्रोलियम मिलने में आज रही दिक्कत से निजात मिलेगी। श्री विज आज अम्बाला छावनी में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं - अनिल विज

हरियाणा में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। पिछले कई साल से यह हुआ नहीं था जिस कारण मतदाता सूचियों में त्रुटियां आ गई। 

जो लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए उनके नाम नहीं कटे, जिनकी 2002 के बाद मृत्यु हुई उनके वोट नहीं कटी, बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने गलतियां कर के अपने नाम जुड़वाए है जबकि वो मतदाता है नहीं। इसलिए चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियों पर चुनाव कराए जाए और हम इसका स्वागत करते हैं और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। 

बीएलओ हर घर जाएंगे और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए ताकि सूचियां ठीक बन सके।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD