Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास

 

नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Robert Fico, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 15:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने सोमवार को ब्रातिस्लावा में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रातिस्लावा में भी औपचारिक स्वागत हुआ।

पीएम मोदी स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे के लिए रविवार को ब्रातिस्लावा पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने रविवार के कार्यक्रम की एक अद्भुत और सुखद झलक भी साझा की। ये कार्यक्रम 'महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट' का अंश था। 44 सेकंड की वीडियो क्लिप में प्रोजेक्ट के सदस्य 'शंभू-शंभू' का जाप करते और विभिन्न वाद्य यंत्रों से समा बांधते देखे जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते दिख रहे हैं। जैसे ही प्रस्तुति संपन्न होती है, पीएम मोदी "ओम शांति" कहकर कलाकारों का अभिवादन करते हैं। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने स्लोवाकिया में भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने वाले इस प्रोजेक्ट की सराहना की और कहा, "यह पहल भारत और स्लोवाकिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित करती है।"

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने ब्रातिस्लावा में इस समूह का प्रस्तुतीकरण देखा और उनकी कला से प्रभावित हुए। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि टीम भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, संस्कृत मंत्रों और भारत की सांस्कृतिक विरासत से गहराई से प्रेरित है। पीएम मोदी ने समूह के संस्थापक मेरेक जिलिनेक और पूरी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

मेरेक ड्रमर हैं और उनके विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी गई जानकारी के अनुसार वो स्लोवाकिया के आध्यात्मिक संगीत समूह 'महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट' के संस्थापक हैं। उन्होंने भारत यात्रा से प्रेरित होकर भारतीय भजनों, मंत्रों और कीर्तन को स्लोवाकिया के दर्शकों तक पहुंचाया। मेरेक ने भी भारतीय दूतावास की ओर से मुहैया कराए गए इस अवसर को सुखद बताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में इन अनमोल पलों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री ने भी उनकी स्प्रिचुअल परफॉर्मेंस (आध्यात्मिक प्रस्तुति) को पसंद किया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Robert Fico , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD