Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, नरेंद्र मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार नरेंद्र मोदी पहुंचे नीस मई 2022 से मई 2026 तक दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा पहला वनडे : रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा नारी शक्ति से रूबरू हुए धर्मेंद्र प्रधान राज्य में 100 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सीएम मोहन यादव से मिले धर्मेंद्र प्रधान रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत एक दशक में भारत के स्टार्टअप्स ने करीब 25 लाख रोजगार सृजित किए : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गाँवों से होकर गुजरता है : ओम बिरला मैंने कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन अपनी ईच्छा से वापिस लिया था : परमबंस सिंह रोमाणा आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, अधिकारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार : अरविंद केजरीवाल एमआरएसएफपीआई के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

 

नारी शक्ति से रूबरू हुए धर्मेंद्र प्रधान

आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियों से हुए प्रभावित

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhopal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 13:05 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में आयोजित ‘आत्मनिर्भर महिला सम्मान’ कार्यक्रम में आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद किया और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के परिश्रम, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति आज कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के बल पर अपनी नई पहचान बना रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से लखपति दीदियों का उल्लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि वे स्वरोजगार के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उन महिलाओं की भी सराहना की जो उच्च शिक्षा, पीएचडी और डबल आईटीआई जैसे कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने मंदिरों से जुड़े अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग से नए उत्पाद तैयार करने की पहल को स्वच्छता, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण बताया।

साथ ही केंद्र सरकार की गोवर्धन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी पहलें कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि महिलाओं को शिक्षा और कौशल के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्‍नू) के साथ मिलकर नए प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को भी इस पहल से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि महिलाओं को बेहतर अवसर और नई संभावनाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर शहर बनाने में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देकर ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भोपाल का हर घर नारी शक्ति की आत्मनिर्भरता और सफलता की कहानी का साक्षी बने, यही प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा और यही शक्ति देश की प्रगति एवं समृद्धि का आधार बनेगी।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD