Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप किया प्रदान : सांसद सुरेंद्र नागर

स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला, युवा स्वच्छता अभियानों में करें सक्रिय भागीदारी : खेल मंत्री गौरव गौतम

Gaurav Gautam, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 11:50 IST

राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी श्री सुरेंद्र नागर तथा हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हैं विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार को पलवल जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ  किया ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। आज भारत स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान, योग कार्यक्रम सहित अन्य प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावी पीढिय़ों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। राज्यसभा सांसद ने अभियान के तहत खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के साथ पौधारोपण करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का यह कालखंड देश के सर्वांगीण विकास का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से नागरिकों में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को आगामी दिनों में भी पलवल के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रखा जाएगा ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पलवल के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का तेज गति से एक समान विकास हुआ है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर एक व्यक्ति तक सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके और लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD