Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्माण - सांसद सतीश पूनिया

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rewari, Satish Punia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 11:47 IST

राज्यसभा सांसद  सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से श्री नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं। सांसद सतीश पूनिया रविवार को रेवाड़ी में नासिया रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली। देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। 

अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है।

 

Tags: BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rewari , Satish Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD