Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"गर्भ में बेटियों की हत्या एक जघन्य और अक्षम्य अपराध है, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा": आरती सिंह राव

स्वास्थ्य विभाग की लिंगानुपात से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की

Arti Singh Rao, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 11:24 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य में गिरते लिंगानुपात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भ्रूण लिंग जांच करने और करवाने वालों के खिलाफ निर्णायक युद्ध का ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सरकार बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। 

उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि गर्भ में बेटियों की हत्या करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि एक अक्षम्य सामाजिक पाप भी है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से उन जिलों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया जहाँ लिंगानुपात की स्थिति संतोषजनक नहीं है। 

इसी कड़ी में उन्होंने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी सहित पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMOs) को तलब कर उनकी जवाबदेही तय की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय उन असामाजिक तत्वों और अवैध केंद्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखें जो चोरी-छिपे गर्भपात और लिंग जांच के गोरखधंधे में लगे हुए हैं। 

विशेष रूप से पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से सटे जिलों के अधिकारियों को आगाह किया गया कि वे उन गिरोहों पर पैनी नजर रखें जो राज्य की सीमा पार ले जाकर लिंग जांच करवाते हैं। आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग इस मुहिम में पुलिस की पूरी मदद ले और इस संबंध में सभी जिला पुलिस कप्तानों को स्वास्थ्य टीमों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि वे गांवों के पंच-सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समाज को गिरते लिंगानुपात के भयानक भविष्य के प्रति सचेत करें।

 उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि वर्तमान दौर को देखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि वे गर्भपात के खतरों और बेटियों के महत्व को दर्शाने वाला सूचनाप्रद कंटेंट तैयार कर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रचारित करें, ताकि गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और उन्हें सरकार के 'बेटी बचाओ' अभियान का सक्रिय हिस्सा बनाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD