Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह सजग है : कृष्ण कुमार बेदी

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में 13 में से 8 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहाबाद , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 11:43 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी सजगता के साथ कार्य कर रही है। जन परिवाद समिति जैसी व्यवस्थाएं सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जिनके माध्यम से लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निपटान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कुल 13 परिवाद एजेंडे में शामिल किए गए थे, जिनमें से 8 मामलों का समाधान संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर कर दिया गया। शेष 5 मामलों में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए उन्हें अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक में जिन मामलों का समाधान किया गया, उनमें पेयजल, बिजली, शहरी स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, शिक्षा तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करें तथा अगली बैठक में स्पष्ट एवं संतोषजनक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जन परिवाद समिति की बैठकों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

 

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD