Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान

 

खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, जीवन में अनुशासन और संघर्ष की सीख भी है : मोहन चरण माझी

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:22 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने, रिकॉर्ड बनाने या हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने का भी सबसे बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को राज्य के खेल एवं युवा सेवा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम राज्य में खेलों के भविष्य के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप और मजबूत कार्ययोजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल विशेषज्ञों, प्रशासकों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा ओडिशा में खेलों के विकास और नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेजबानी के कारण ओडिशा को अब वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 में ओडिशा में वर्ल्ड एथलेटिक्स और एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य ने पिछले वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की थी, जबकि इसी वर्ष इस प्रतियोगिता के सिल्वर स्तर के आयोजन की मेजबानी भी ओडिशा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर के गोठापटना में लगभग 1,000 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर विकसित किया जा रहा है। वहीं, जमीनी स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यभर के ब्लॉक स्तर पर 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रॉफी कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने 'हैप्पी कोच, हैप्पी एथलीट और हैप्पी अचीवर्स' की अवधारणा का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री माझी ने विश्वास जताया कि खेल क्षेत्र वर्ष 2036 तक 'समृद्ध ओडिशा' और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले वर्षों में ओडिशा केवल खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय चैंपियन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए भी जाना जाएगा।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD