Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह

 

ओडिशा में प्राथमिक शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 2,200 आदर्श विद्यालय : मोहन चरण माझी

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:28 IST

ओडिशा सरकार ने राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 'गोदावरीश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना' के तहत प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण में राज्य की प्रत्येक पंचायत में एक-एक आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थापित किया जाएगा।

इसके तहत कुल 2,200 स्कूल बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 12,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। खोरधा जिले के कुमारबस्तु में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के पहले चरण के तहत पहले ही 118 विद्यालयों की आधारशिला रखी जा चुकी है। अब दूसरे चरण में राज्यभर में 204 और 'गोदावरीश मिश्रा आदर्श प्राथमिक विद्यालयों' की आधारशिला रखी गई है।

उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य में जहां भी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था कमजोर है, वहां उसे बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इन नए विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 26,615 शिक्षकों और उनसे जुड़े स्टाफ की नियुक्ति की है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। सीएम माझी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि यह योजना केवल एक सरकारी परियोजना नहीं है, बल्कि उनके उस सपने का हिस्सा है जिसे उन्होंने एक साधारण आदिवासी परिवार के छात्र के रूप में देखा था। उन्होंने कहा कि यह किसी वातानुकूलित कार्यालय में बैठकर बनाई गई कल्पना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने बताया कि विपक्ष के नेता रहते हुए उन्होंने इस योजना को लेकर कई बार राज्य सरकार को पत्र लिखे थे और विधानसभा में भी प्रस्ताव रखे थे, लेकिन उस समय उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।

आज भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के बल पर मुख्यमंत्री के रूप में इस योजना को लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बिना किसी कमी के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD