Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह

 

ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, सीएम माझी ने विकास यात्रा को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:02 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने पर भगवान, जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जनता को संबोधित करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "12 जून 2024 को, यानी ठीक दो साल पहले भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा और आपके आशीर्वाद व अटूट भरोसे से राज्य में सुशासन के एक नए युग की शुरुआत हुई थी।

इस धरती के बेटे के तौर पर मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन में आपकी सेवा करने का पवित्र दायित्व सौंपा गया था।" मुख्यमंत्री ने कहा, "एक स्वयंसेवक के समर्पित भाव के साथ मैंने शिक्षक से सरपंच और फिर विधायक बनकर लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का जो सफर शुरू किया था, वह आज भी जारी है। आपका (जनता) सच्चा स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है।

मैं आपमें से ही एक हूं, आपका भाई, आपका बेटा, आपका मोहन। मेरे लिए मुख्यमंत्री का यह पद सत्ता का आसन नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र माध्यम है।" मोहन चरण माझी ने कहा, "पिछले दो वर्षों में हमारी जन-सरकार ने न केवल शासन चलाया है, बल्कि सेवा, समर्पण और अच्छे प्रशासन के माध्यम से हर ओडिशा वासी का भरोसा भी जीता है।

गांवों से शहरों तक, खेतों से उद्योगों तक, शिक्षा से स्वास्थ्य तक, आज हर क्षेत्र में विकास की जो नई लहर बह रही है, उसके पीछे आपका अमूल्य आशीर्वाद और सहयोग है। यह दो साल का सफर सिर्फ समय का पैमाना नहीं है, यह सेवा, समर्पण और एक समृद्ध ओडिशा बनाने का एक संकल्पित यज्ञ है। मेरा सपना एक समृद्ध, सशक्त और विकसित ओडिशा बनाने का है।

यह सपना सिर्फ मेरा नहीं है, यह चार करोड़ से अधिक ओडिया लोगों का सामूहिक संकल्प है।" मुख्यमंत्री ने कहा, " आइए हम सब मिलकर 'मां उत्कल' की सेवा में खुद को पूरी तरह समर्पित करें और सामूहिक प्रयासों से विकास की इस धारा को और तेज करें। मेरे जीवन का हर पल इस पवित्र धरती की सेवा के लिए समर्पित है और हमेशा रहेगा।

विकास के इस सफर में आपका अटूट स्नेह और भरोसा ही मेरी एकमात्र पूंजी है। सेवा के इस निरंतर यज्ञ के असली नायक आप ही हैं।" ओडिशा में 147 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून 2024 तक विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 4 जून को घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा ने विधानसभा में 78 सीटें जीतकर साधारण बहुमत हासिल कर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार का 24 साल का कार्यकाल समाप्त किया था। 12 जून 2024 को क्योंझर से विधायक मोहन चरण मांझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD