Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

अमित शाह और जेपी नड्डा से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, Amarinder Singh, BJP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 13:04 IST

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के तौर पर केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति से नाराजगी और पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में अमरिंदर सिंह ने कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने दूसरे पोस्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात का जिक्र किया। सोशल मीडिया पोस्ट में पंजाब के पूर्व सीएम ने लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी. नड्डा से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सिंह को पोस्ट पर जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। हमने पंजाब सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बताते चलें कि पंजाब में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने 28 मई को केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली, जो राज्य में पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा थे। पंजाब भाजपा प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि ढिल्लों को नियुक्त करने से पहले पार्टी आलाकमान ने उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया था। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। पूर्व सीएम ने बधाई देते हुए लिखा कि केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई। पंजाब भर में पार्टी को मजबूत करने में उन्हें अपार सफलता मिले, ऐसी शुभकामनाएं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , Amarinder Singh , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD