Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के ढह चुके ढांचे का किया पर्दाफाश

बलाचौर के पास सुनसान पड़े कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की दिखाई हकीकत

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 09:40 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज बलाचौर के पास स्थित एक सुनसान पड़े अस्पताल का लाइव वीडियो दिखाते हुए, कहा कि वहां न कोई डॉक्टर था, न सहायक स्टाफ और न ही कोई मरीज था। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के जरिए किए जाने वाले दावों के विपरीत पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं की यही वास्तविक स्थिति है।

इस दौरान वड़िंग स्थानीय कांग्रेसी नेता अजय मंगूपुर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर गए और विभिन्न विभागों का दौरा किया। वहां सभी विभाग सुनसान पड़े थे। मौजूद लोगों ने बताया कि यहां न कोई डॉक्टर है, न महिला डॉक्टर और न ही कोई जांच सुविधा उपलब्ध है। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए, वड़िंग ने कहा कि एक विशाल और खुली इमारत को बेकार बनाकर छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह इस बात का जीवंत उदाहरण है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को किस तरह बर्बाद कर दिया है और इसके बावजूद वह अपने कथित “हेल्थ मॉडल” के दावे कर रही है। स्थानीय निवासियों का हवाला देते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार के सत्ता में आने से पहले इस सीएचसी में नियमित रूप से डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात रहते थे।

लेकिन आप सरकार के आने के बाद ये सभी सुविधाएं समाप्त हो गई हैं। वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होते हुए, कहा कि यह आप सरकार के झूठे दावों की असलियत है और उसने पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति दिखाना चाहते थे।

वड़िंग ने यह भी घोषणा की कि वह आने वाले दिनों में अन्य स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों का भी दौरा करेंगे, जो आप सरकार के शासनकाल में बदहाल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम इनका असली चेहरा लोगों के सामने उजागर करेंगे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD