Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णु शर्मा, सहित वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

Tarun Chugh, BJP Punjab, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh, Hemant Khandelwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 17:17 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तरुण चुग को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की। तरुण चुग ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। संगठन विस्तारक के रूप में उन्हें पहले भी मध्यप्रदेश में कार्य करने का अवसर मिला है और आज मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष सम्मान का विषय है।

चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है, जहां समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्यसभा में उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन वे राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन के मूल्यों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तरुण चुग को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्यसभा में मध्यप्रदेश और भाजपा की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh , Hemant Khandelwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD