Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. मनसुख मांडविया और रेखा गुप्ता ने MY Bharat सम्मेलन में 6,000 युवाओं को किया प्रेरित पुरुषोत्तम मास विशेष : दक्षिण भारत का अनोखा नारायण मंदिर, आठ हिस्सों वाले शिखर की जमीन पर नहीं पड़ती परछाईं आइकॉन सेरामिक ने लवली मार्बल्स एवं सेनिटेशन के साथ मिलकर जालंधर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का उद्घाटन किया नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल

 

केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात

फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 16:41 IST

राष्ट्रीय राजधानी दौरे के तीसरे दिन नव-नियुक्त पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ढिल्लों ने उन्हें पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर अपने नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पार्टी को पंजाब के हर वर्ग और हर क्षेत्र तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। ढिल्लों ने श्री नड्डा को बताया कि महाराजा रणजीत सिंह का सुशासन मॉडल आज भी पंजाब के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक है। 

इसी सोच के तहत उन्होंने अपने कार्यालय में महाराजा रणजीत सिंह का चित्र स्थापित किया है, जो न्याय, समावेशिता, धर्मनिरपेक्ष शासन और जनकल्याण के सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में श्री नड्डा के योगदान के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में श्री नड्डा की व्यक्तिगत रुचि और प्रयासों के कारण ही बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना संभव हुई, जिसकी आधारशिला 25 नवंबर 2016 को रखी गई थी। ढिल्लों ने सीमावर्ती क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर उसे जल्द शुरू करने की मांग उठाई। 

उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से फिरोजपुर सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। श्री नड्डा ने पंजाब के विकास को लेकर ढिल्लों की सोच और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD