Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की

 

अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Rohitashv Gour
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 16:27 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में अखिल भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ तथा संघ की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल को अखिल भारतीय कलाकार संघ की गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि 71वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से शिमला में हो गया है, जो 10 जून तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में देशभर से हजारों कलाकार भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि लगभग 260 नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जो भारत की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी।

राज्यपाल ने अखिल भारतीय कलाकार संघ द्वारा नाटक, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी में रचनात्मकता को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता जैसे मंच उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के मूल्यवान अवसर प्रदान करते हैं, साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रदर्शन कलाओं के प्रचार-प्रसार तथा देश की सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Rohitashv Gour

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD