Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

 

‘‘पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा’: अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का संदेश- पीएम मोदी की मुहिम को बढ़ाएं आगे, “मां के नाम” अवश्य लगाएं एक पेड़

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana, World Environment Day, Tree Plantation Drive, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:03 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृगांर हैं। इनका दोबारा से श्रृंगार करना होगा और इस कार्य के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। हमारे पूर्वजों से जैसी धरती हमें मिली थी वैसी ही हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आह्वान करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें मां के नाम एक पेड़ अवश्य रोपित करना चाहिए।

श्री विज आज अम्बाला छावनी के राजकीय पीजी कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।। इससे पहले उन्होंने कालेज के प्रांगण में पौधा लगाकर सभी को पर्यावरण का संदेश भी दिया।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करके पर्यावरण बनाने का संदेश दिया जा रहा है। पर्यावरण किसी शहर, किसी जिले, प्रदेश का व देश के लिए नहीं होता बल्कि पर्यावरण सम्पूर्ण मानव जाति के लिए होता है। 

उन्होंने कहा कि मानव को धरती पर जीवित रहने के लिए पांच तत्वों की आवश्यकता होती है जिनमें जल, वायु, भूमि, अग्नि व आकाश शामिल हैं और यह सब पर्यावरण में शामिल होते हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि हमें शुद्ध वायु एवं पानी मिले, इसके लिए पर्यावरण को बनाए रखना हमारा दायित्व है। 

शुद्ध धरती हो ताकि शुद्ध अनाज भी पैदा हो सके, इसके लिए हमें पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर रखना है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर हम पिछले युग का अवलोकन करें तो हम इसमें बहुत पिछड़ते जा रहे हैं, न तो हमें शुद्ध आक्सीजन मिल रही है और न ही हमें नदियों का शुद्ध पानी मिल रहा है। 

हम नदियों को माता तो कहते हैं क्योंकि नदियां जीवन दायिनी हैं, लेकिन अब हम उसमें कचरा डालकर उसे दूषित कर रहे है। इसी प्रकार, हम पेड़ों को देवता भी कहते हैं, लेकिन अब स्थिति यह है कि हमने अनावश्यक पेड़ों को काटकर इस धरती पर हरियाली को कम कर दिया है। 

धरती पर सबसे पहला अधिकार पेड़ों का है, धरती हरी-भरी हो, उस पर तरह-तरह के पेड, फल-फूल हों, लेकिन विकास की अंधी दौड़ में हमने इन सबको कम कर दिया है जिसके चलते हमें शुद्ध वायु भी नहीं मिल पाती है।

प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे त्यागने की जरूरत - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम अपनी सुविधा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैंं जोकि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्लास्टिक ऐसी चीज है जोकि गलता नहीं है और नाले-नालियों में फंसकर पानी को अवरूद्ध कर देता है, जिसका हमें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। दूषित पर्यावरण होने का मानव जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है, आज फेफडे का कैंसर या अन्य बीमारियां है वे इसका परिणाम हैं।

हमें बिना रसायन वाले ऑरगैनिक अनाज व सब्जियों की जरूरत - अनिल विज

श्री विज इस मौके पर यह भी कहा कि हमने फसलें तो लगा दी हैं लेकिन शुद्ध व पौष्टिक अनाज हमें नहीं मिल पाता है। आज जो अनाज हम खा रहे हैं उससे हमारे शरीर को रोग-प्रतिरोधक क्षमता नहीं मिल पाती है। हम खुराक नहीं खा रहे, मात्र अपने पेट को भरने का काम कर रहे हैं। 

ऐसा होने से हमारे जीवन में आलस्य, सुस्ती, अनावश्यक बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। आज समय की आवश्यकता है कि हमें ऑरगैनिक अनाज व सब्जी की आवश्यकता है क्योंकि उसमें रसायनिक खाद नहीं डलती है। अगर मानव जीवन को सुदृढ़ एवं स्वस्थ बनाना है तो उसके लिए हम सबको मिलकर पर्यावरण को ठीक करना होगा। बहुत सारे काम करने होंगे, संकल्प लेना होगा, सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना इत्यादि शामिल हैं।

पर्यावरण को शुद्ध रखना सभी का दायित्व, मिलकर काम करने की जरूरत - अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा हमें जगह खाली पर अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं और उनका संरक्षण भी करना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति से यदि खिलवाड़ होता है वह हमें कभी माफ नहीं करती, यह हम सबको पता है। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे कोविड आया था तो उस वक्त हमने देखा था कि हमारी नदिया साफ व सुंदर हो गई थी, पर्यावरण शुद्ध हो गया था। 

हम सबका दायित्व बनता है कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर मिलकर काम करना है, मकसद मानव जाति को बचाना है। 

राजकीय कालेज वट वृक्ष के रूप में उभरा, हजारों विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ - विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राजकीय पीजी कालेज महत्वपूर्ण संस्थान है। इस कालेज को बनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया था और आज यह संघर्ष रंग ला रहा है। आज कालेज वट वृक्ष के रूप में उभरा है, यहां पर लगभग पांच हजार के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और 20 से 25 शैक्षणिक कोर्स भी शामिल हैं। 

विद्यार्थी प्राथमिकता के तौर पर कालेज में दाखिला ले रहे हैं। कालेज का अम्बाला छावनी को ही नहीं बल्कि आस-पास क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है व कालेज का रिजल्ट भी अव्वल रहता है।

राजकीय कालेज बनाने के लिए मैने कड़ा संघर्ष किया - अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की सरकार के समय उन्होंने कालेज बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री से बात की थी। इसके बाद यहां राजकीय स्कूल के स्थान पर कालेज बनाया गया। जब कालेज बनने लगा तो कुछ लोग रात्रि में विरोध जताने के लिए उनके घर तक पहुंच गए थे और जोरदार विरोध जताया गया। 

उन्होंने लोगों को तब समझाया कि यहां कालेज बनने से विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी और प्राइवेट कालेज नहीं जाना पड़ेगा। यह समझाने के बाद जो लोग उनके घर “मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, वह जाते समय अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाकर गए अर्थात लोगों को समझाया गया।

मंत्री अनिल विज ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपए प्रदान किए

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले 10 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होने इस मौके पर इन 10 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में 11-11 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा भी की। 

इसके अलावा,  उन्होने कालेज की चारदीवारी व कमरों के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस संबंध में बात कर ली है और जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर उप वन संरक्षक नरेश रंगा व कालेज प्राचार्य डा. देशराज बाजवा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।

इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, कालेज प्रिंसिपल देसराज बाजवा, डीएफओ नरेश रंगा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, फकीर चंद सैनी, आशीष अग्रवाल, दीपक भसीन, बलकेश वत्स, अनुज यादव,  के साथ-साथ पार्टी के अन्य पदाधिकरीगण, गणमान्य लोग, विद्यार्थीगण व स्टाफगण उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana , World Environment Day , Tree Plantation Drive , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD