Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

कहा: आप ने बेशर्मी से पंजाबियों का अपमान किया

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 13:42 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है और उन्होंने पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (पीएसईआरसी) के चेयरमैन के रूप में एक बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति करने के आप सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। इस क्रम में, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पीएसईआरसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि आप पंजाबियों का बेशर्मी से अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिन पदों पर पंजाबियों का अधिकार बनता है, वहां बाहरी लोगों को बैठाया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि अब यह जगजाहिर हो चुका है कि आप ने पूरी सरकार का संचालन दिल्ली के हवाले कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी से आए लोग विभिन्न विभागों को चला रहे हैं और यह ताजा नियुक्ति पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या आप को पीएसईआरसी की अगुवाई के लिए पंजाब में कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला? उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आप सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों के चेयरपर्सन बाहरी राज्यों से नियुक्त किए गए हैं। विशेष रूप से पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई हैं।

वड़िंग ने कहा कि यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिलाता है, जो भारत को लूटने के लिए ब्रिटेन से अपने अधिकारियों को यहां नियुक्त करती थी। आप भी बिल्कुल वही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की संपत्ति और संसाधनों को खाली किया जा रहा है तथा उन्हें दूसरे राज्यों की ओर मोड़ा जा रहा है, ताकि आप की लालसा और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD