Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम

Web Series, Gram Chikitsalay, Gram Chikitsalay 2, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 15:37 IST

ग्रामीण जीवन और सामाजिक मुद्दों को करीब से दिखाने वाली लोकप्रिय वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पहले सीजन को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पहले सीजन में गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था, वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं और एक युवा डॉक्टर के संघर्ष को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया था।

अब नए सीजन के साथ कहानी एक बार फिर उसी गांव में लौटेगी, जहां डॉक्टर प्रभात को नई चुनौतियों का सामना करना होगा। सीरीज के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर दूसरे सीजन का नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव के अस्पताल और वहां की जिंदगी से जुड़ी कुछ घटनाएं इस बार कहानी का हिस्सा बनने वाली है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''23 जून को इंजेक्शन लेने आ जाना।'' इसके साथ यह भी बताया कि सीरीज का नया सीजन 23 जून से दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा। दूसरे सीजन की कहानी डॉक्टर प्रभात के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गांव भातकांडी के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

पहले सीजन में दर्शकों ने देखा था कि किस तरह डॉक्टर प्रभात गांव की समस्याओं और लोगों की सोच के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाने का प्रयास करते हैं। अब नए सीजन में उनके सामने पहले से भी ज्यादा कठिन परिस्थितियां आने वाली हैं। इस अवसर पर प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा, ''समय के साथ दर्शकों की पसंद बदल रही है। अब लोग केवल बड़े शहरों की कहानियां ही नहीं, बल्कि गांवों की असली जिंदगी को दिखाने वाली कहानियों को भी पसंद कर रहे हैं। 'ग्राम चिकित्सालय' ने पहले सीजन में आम लोगों की जिंदगी, उनकी भावनाओं और रोजमर्रा की समस्याओं को खूबसूरती के साथ पेश किया था, जिसके चलते दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया।

मेरा विश्वास है कि दूसरा सीजन भी दर्शकों को पहले की तरह पसंद आएगा और यह हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।'' सीरीज के निर्देशक ललितम तिवारी ने भी नए सीजन को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए यह सीरीज कॉमेडी ड्रामा से कही ज्यादा है। यह ग्रामीण भारत की वास्तविक तस्वीर को समाने लाने का एक जरिया है।

पहले सीजन से ही मेरी कोशिश रही है कि गांव की जिंदगी को पूरी सच्चाई के साथ दिखाया जाए। दूसरे सीजन में भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियां, गांव के लोगों के आपसी रिश्ते, उनका संघर्ष को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। इस बार दर्शकों को कई ऐसे किरदार और परिस्थितियां देखने को मिलेंगी, जिनसे वे खुद को आसानी से जोड़ पाएंगे।''

इस सीरीज का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। सीरीज में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'ग्राम चिकित्सालय' 23 जून को हिंदी भाषा में भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

Tags: Web Series , Gram Chikitsalay , Gram Chikitsalay 2 , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD