Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

राजनीतिक दलों से अपने बी.एल.ए. जल्द से जल्द नियुक्त करने की अपील

Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 16:05 IST

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.10.2026 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर की पहली मंजिल स्थित कक्ष संख्या 168 (मीटिंग हॉल) में जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त, अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। 

बैठक के दौरान उन्हें एस.आई.आर.-2026 के नए संशोधित कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन पूर्व निर्धारित तिथि 31.07.2026 के स्थान पर 03.08.2026 को किया जाएगा। इसी प्रकार मतदाता सूची संबंधी दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि में भी संशोधन किया गया है, जिसके तहत अब नागरिक 03.08.2026 से 02.09.2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निपटारे तथा नोटिस चरण की प्रक्रिया अब 03.08.2026 से 28.09.2026 तक पूरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुनरीक्षण अभियान की शेष सभी गतिविधियों का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा तथा उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

उन्होंने बताया कि 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी मतदाताओं को एस.आई.आर. के तहत गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए 07.06.2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बी.एल.ओ. द्वारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मिलान (मैपिंग) करना होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले के कुल 19,71,604 मतदाताओं में से अब तक 17,38,253 मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ सफलतापूर्वक मैपिंग की जा चुकी है, जबकि अभी भी 2,33,351 मतदाता अनमैप्ड हैं, जिन्हें कवर करना अत्यंत आवश्यक है। इन मतदाताओं को कवर करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनमैप्ड मतदाताओं की बूथवार सूची की हार्ड कॉपियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई गई हैं। 

उनसे अनुरोध किया गया कि वे इन सूचियों को अपने बी.एल.ए. एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साझा करें तथा 07.06.2026 को अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करवाएं। जिला चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि एस.आई.आर. की इस प्रक्रिया को पूर्णतः सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर जल्द से जल्द अपने बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त किए जाएं। 

इस संबंध में 15 जून से 19 जून 2026 तक बी.एल.ए. के लिए विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बी.एल.ए. की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार श्री राजिंदर सिंह काहलों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD