Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त, सरकार सुनने को तैयार नहीं : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:53 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों से जनता त्रस्त है और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, नौजवान, व्यापारी और कर्मचारी समेत समाज का हर वर्ग परेशान है, जबकि सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जनता की निराशा इस स्तर तक पहुंच गई है कि पीड़ित लोग आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपा नेतृत्व को आम लोगों की पुकार, गुहार और पीड़ा सुनाई नहीं दे रही है। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास के सामने रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम है।

उन्होंने सरकार से संविदा चालकों और परिचालकों की मांगों का तत्काल संज्ञान लेने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार किसी भी परिवार के लिए जीवन-मरण का प्रश्न होता है। ऐसे में अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं प्रभावित हैं तथा प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से निराश है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उसके कुशासन का जवाब देगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD