Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 10:27 IST

मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने यहां पी.एस.पी.सी.एल. गेस्ट हाउस में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से हल करने का भरोसा दिया। स. सौंद ने विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी तथा संयुक्त विकास आयुक्त-कम-कमिश्नर शैना अग्रवाल के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुना।

उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मनरेगा के अंतर्गत लगभग 2100 कर्मचारी कार्यरत हैं। स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा पंजाब के गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, कर्मचारी-हितैषी और जवाबदेह प्रशासन पर विश्वास रखती है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार समग्र विकास सुनिश्चित करने, ग्रामीण शासन को मजबूत करने, रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने तथा राज्य भर में नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर गहन जांच की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतिगत निर्णयों और वित्तीय प्रभावों से जुड़े मामलों के व्यावहारिक एवं टिकाऊ समाधान हेतु वित्त विभाग से भी चर्चा की जाएगी। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों में यूनियन के सदस्य गुरसेवक सिंह, प्रेम सुखदास, गुरदीप दास, सुखप्रताप, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह महिराज, रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह और संदीप कक्कड़ शामिल थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD