Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अहिल्याबाई होलकर की जयंती : हर्ष मल्होत्रा, प्रो. एसपी सिंह बघेल और संगम लाल गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

Professor SP Singh Baghel, BJP, Bharatiya Janata Party, Harsh Malhotra, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 16:47 IST

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने दिल्ली वालों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी लोकमाता होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय संस्कृति, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का अनुपम उदाहरण है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने ऐसे समय में शासन की बागडोर संभाली, जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी नीतियों से एक आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। उनका प्रशासन प्रजा के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और लोककल्याण के लिए समर्पित था।

उन्होंने कहा कि काशी, सोमनाथ, उज्जैन, गयाजी सहित देश के अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का जो कार्य किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज उन महान विभूतियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहा है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श ‘सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव’ विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगम लाल गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने न्यायपूर्ण, संवेदनशील और जनहितैषी शासन से यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सेवा भाव और समर्पण के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सुशासन की ऐसी मिसाल स्थापित की जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज अपनी महान विभूतियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आत्मनिर्भर, समरस और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

 

Tags: Professor SP Singh Baghel , BJP , Bharatiya Janata Party , Harsh Malhotra , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD