Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 17वें दिन अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:21 IST

भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) चल रहा है। इस अधिमास के 17वें दिन 2 जून (मंगलवार) को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। इस महीने में विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष विधान है। पुरुषोत्तम मास में विष्णु सहस्रनाम पाठ, श्री हरि की कथा श्रवण और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

इस महीने में मालपुआ दान (खास तरह की मिठाई) की भी मान्यता है। अधिक मास को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों उपलब्ध रहेंगे, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं। मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा व सूर्यास्त 7 बजकर 15 मिनट पर होगा।

वहीं, चंद्रोदय रात 9 बजकर 19 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (3 जून) 6 बजकर 26 मिनट पर होगा। द्वितीया तिथि मंगलवार को शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया शुरू हो जाएगी। मूल नक्षत्र रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। वहीं, साध्य योग सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और करण तैतिल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

2 जून के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, प्रातः सन्ध्या 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक, अमृत काल दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

वहीं, अशुभ समय में राहुकाल शाम 3 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक, दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक, आडल योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 6 मिनट तक और वर्ज्य समय शाम 8 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक और रात 11 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD