Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना प्राथमिकता, कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा : ब्रम शंकर जिंपा

विधायक ने वार्ड नंबर 7, 8 व 47 में "मेरी रसोई" योजना के तहत राशन किटें वितरित की

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:05 IST

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण जैसी पहलें समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा वार्ड नंबर 7, 8 व 47 में "मेरी रसोई" योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने योजना के तहत सहायता मिलने पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया तथा इस पहल को जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी बताया।

विधायक जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए लोग उनसे बेझिझक संपर्क कर सकते हैं। 

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, अजय वर्मा, मुखी राम, सुदर्शन धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD