Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

मैंने इसकी कई बार कल्पना की थी, आरसीबी हर तरह की परिस्थिति से निपटने का आत्मविश्वास देती है : विराट कोहली

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 13:38 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया। रविवार को फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की। आरसीबी के लिए 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

विराट कोहली के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। खिताबी जीत के बाद कोहली ने कहा, "यह वही चीज है, जिसका आप हमेशा सपना देखते हैं। मैंने इस पल की कई बार कल्पना की थी, आईपीएल जीतने और यहां खड़े होने की। हमारी टीम आपको हर तरह की परिस्थिति से निपटने का आत्मविश्वास देती है।

आज के खेल की यही मांग है। युवा खिलाड़ी आपको लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और आप से अधिक योगदान की उम्मीद रखते हैं। आपको टीम के लिए अतिरिक्त 20-30 रन जोड़ने होते हैं। इसी वजह से मुझे अपनी सोच बदलनी पड़ी, ताकि मैं टीम के लिए वे अतिरिक्त रन बना सकूं।" आरसीबी 14 लीग मुकाबलों में 9 जीत के साथ शीर्ष पर रही थी।

कोहली ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहकर लीग चरण खत्म करना था। कई लोगों ने पूछा कि प्लेऑफ में हम किस टीम का सामना करना पसंद करेंगे, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि सामने कौन-सी जर्सी है।" जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने कोहली की शानदार पारी के दम पर महज 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

इस दौरान कोहली ने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (32) के साथ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े, जबकि टिम डेविड (24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन जुटाए। कोहली ने आरसीबी की तारीफ में कहा, "हम एक पेशेवर टीम हैं। शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर मैं आउट भी हो जाऊं तो हमारी बल्लेबाजी में इतनी गहराई है कि टीम मैच जीत सकती है।

मेरे और साथी बल्लेबाज के बीच पूरी स्पष्टता थी और हम दोनों स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे। हमने अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए थे। वेंकटेश को भी श्रेय जाता है, उन्होंने आकर शानदार काम किया। मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे लिए सिर्फ 7 घरेलू मैच नहीं होते, बल्कि 14 घरेलू मैच होते हैं। यहां गुजरात टाइटंस की घरेलू टीम थी, लेकिन शायद 90 प्रतिशत दर्शक आरसीबी के समर्थक थे।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Final , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD