Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुरुषोत्तम मास का 16वां दिन : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 16:27 IST

नारायण की आराधना व दान-पुण्य को समर्पित पुरुषोत्तम मास (अधिक) चल रहा है। इसका 16वां दिन 1 जून 2026 (सोमवार) को है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार को अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों, नया काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है।

पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की विशेष कृपा वाला समय माना जाता है। इस मास में व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। 1 जून को प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत और विजय मुहूर्त का संयोग दुर्लभ अवसर बन रहा है। सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 24 मिनट सुबह होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात 8 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (2 जून) सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर होगा।

सोमवार को प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा। नक्षत्र ज्येष्ठा शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। सिद्ध योग के साथ ही करण कौलव रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल में पूजा-पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है।

वहीं, राहुकाल के समय यात्रा, नया कार्य या कोई महत्वपूर्ण काम टालने की सलाह दी जाती है। सोमवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

वहीं, अमृत काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य शुरू न करें। यमगण्ड सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक और दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक और दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD