Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

फाइनल मेरे लिए सामान्य मैच की तरह, मैं वर्तमान में रहने की कोशिश करता हूं : रजत पाटीदार

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Ahmedabad, IPL Final, IPL 2026 Final, Ahmedabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 16:10 IST

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से होनी है। खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कहना है कि वह फाइनल को सामान्य मैच की तरह ही लेंगे। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।

खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पिछले सीजन इस ग्राउंड पर आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में रजत ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है, लगातार दो फाइनल, और वह भी एक ही मैदान पर।

पिछले साल की बहुत सारी यादें हैं। यह एक फाइनल है, यह एक बड़ा स्टेज है, लेकिन मेरे लिए यह एक सामान्य मैच है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा एक बड़े मैच को भी एक नॉर्मल गेम की तरह लेना पसंद करता हूं। मैं हमेशा वर्तमान में रहने की कोशिश करता हूं। मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता कि यह फाइनल होने वाला है, क्या होने वाला है।

नतीजे के बारे में कुछ नहीं। वर्तमान में ज्यादा रहो।" आरसीबी आईपीएल 2026 की सबसे शानदार टीमों में से एक रही है। टीम ने लीग स्टेज का अंत 14 मुकाबलों में से 9 मैच जीतकर किया। आरसीबी ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के साथ की, जबकि टीम ने टूर्नामेंट के दौरान मुश्किल दौर का भी मजबूती से सामना किया।

रजत ने टीम की मिलकर की गई कोशिश को श्रेय दिया, जिसकी वजह से आरसीबी लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची। उन्होंने कहा, "हमने इस टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह से खेला है, उस पर हमें गर्व होना चाहिए। सभी ने अपना दबदबा बनाया है। सभी ने टीम के लिए योगदान दिया है, इसलिए यह एक अच्छा सकारात्मक संकेत है।”

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rajat Patidar , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Ahmedabad , IPL Final , IPL 2026 Final , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD