Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या की निंदा की

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 13:53 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की है। यहां जारी एक सख्त बयान में, वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं है।

मुख्यमंत्री भी केवल इसलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि सैकड़ों पुलिसकर्मी 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे अपराधी हों, गैंगस्टर हों या फिर आतंकवादी हो, पंजाब में किसी को भी कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले अमृतसर में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

जबकि आतंकवादियों द्वारा इस हत्या का वीडियो भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री मान अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें, क्योंकि वे न केवल सरकार के मुखिया हैं, बल्कि राज्य की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार गृह विभाग के भी प्रमुख हैं। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि इसकी जवाबदेही आखिरकार मुख्यमंत्री पर ही आकर रुकती है।

वड़िंग ने कहा कि स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। यह मुख्यमंत्री के लिए कार्रवाई करने का समय है। वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था के पीछे छिपकर नहीं बैठ सकते, जबकि लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपराधियों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों द्वारा लोगों की लगातार की जा रही हत्याओं पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप पंजाब के लोगों को जवाब और स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य हैं। जब लोगों के जिंदगी और मौत का प्रश्न बना हुआ हो, तब आप इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकते हैं, खासकर तब जब आप हर दूसरे मुद्दे पर लगातार बोलते रहते हैं।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD