Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह से हरभजन सिंह ने की मुलाकात

पंजाब से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Harbhajan Singh, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 18:19 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।" आप छोड़ने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है।

भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे और टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अपनी घूमती गेंदों से अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2026 में मतभेदों की वजह से राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की थी।

इन 7 सांसदों में एक नाम हरभजन सिंह का भी है। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से हरभजन सिंह को आप कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर स्थित हरभजन सिंह के घर के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर भी हरभजन सिंह को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

आप कार्यकर्ता उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की सलाह भी दे रहे हैं। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने हरभजन के भाजपा में शामिल होते ही उनसे राज्य सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है। 

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Harbhajan Singh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD