Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

सिंगापुर ओपन : सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी

Sports News, Badminton, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty, Dhruv Kapila, Tanisha Crasto, Singapore Open, Singapore Open 2026, Singapore
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सिंगापुर , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 12:42 IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने शुक्रवार को सिंगापुर ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विक-चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के कांग खाई जिंग और आरोन ताई को 19-21, 21-17, 21-13 से हराया। यह मुकाबला 65 मिनट तक चला।

अब सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी का मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी किम वोन हो और सियो सेउंग जे (कोरिया) से होगा। मिक्स्ड डबल्स में, ध्रुव-तनीषा की जोड़ी ने अगले दौर में जगह बना ली है, क्योंकि तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई ने शुरुआती गेम के दौरान मैच से हटने का फैसला किया।

फाइनल में जगह बनाने के लिए अब इस भारतीय जोड़ी का मुकाबला जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा से होगा। मेंस सिंगल्स में, ऑल इंग्लैंड 2026 के उपविजेता लक्ष्य सेन को जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ 19-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 68 मिनट तक चला। इस बीच, पीवी सिंधु का सफर क्वार्टरफाइनल में ही समाप्त हो गया, जिन्हें वर्ल्ड नंबर 1 एन से यंग के खिलाफ 17-21, 14-21 से शिकस्त मिली।

48 मिनट चले कड़े मुकाबले में जीत के साथ कोरियन खिलाड़ी ने भारतीय स्टार के खिलाफ अपना 'हेड-टू-हेड रिकॉर्ड' 9-0 तक पहुंचा दिया है। गुरुवार को, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, और मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। 

सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को सीधे गेम में हराया, जबकि सात्विक-चिराग ने ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को 21-15, 11-21, 21-18 से हराया। ध्रुव और तनीषा ने जापान की चुनौती का सामना करते हुए यूटा वतानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से शिकस्त दी थी।

 

Tags: Sports News , Badminton , Satwiksairaj Rankireddy , Chirag Shetty , Dhruv Kapila , Tanisha Crasto , Singapore Open , Singapore Open 2026 , Singapore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD