Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीयूष गोयल ने अमेरिका में टॉप बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की

भारत में निवेश पर रहा फोकस

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, New York
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 14:58 IST

कनाडा की सफल यात्रा के बाद, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात की और इस दौरान भारत में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने मास्टरकार्ड के सीईओ मीबैक माइकल से मुलाकात की और डिजिटल कॉमर्स, डिजिटल सिक्योरिटी और अगली-पीढ़ी के पमेंट सॉल्यूशंस में साझेदारी को गहरा करने को लेकर बातचीत की।

उन्होंने एमनेल फार्मास्युटिकल्स के को-फाउंडर और को-सीईओ चिंटू पटेल से भी मुलाकात की और भारत के फार्मास्युटिकल क्षेत्र में निवेश के अवसरों और भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए गहन सहयोग के रास्तों पर विचार-विमर्श किया। वारबर्ग पिंकस के चेयरमैन चिप काय के साथ अपनी मुलाकात में गोयल ने बदलते वैश्विक निवेश परिदृश्य और विकास एवं इनोवेशन के प्रमुख चालक के रूप में भारत के उभरने पर चर्चा की।

इसके अलावा, गोयल ने मॉर्गन स्टेनली के चेयरमैन और सीईओ टेड पिक से भी मुलाकात की और चर्चा का मुख्य विषय भारत में दीर्घकालिक निवेश और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करना था, साथ ही यह पता लगाना था कि मॉर्गन स्टेनली देश में विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अपार अवसरों का लाभ कैसे उठा सकता है। गोयल ने न्यूयॉर्क में मौजूद भारतीय कॉन्सुलेट जनरल द्वारा आयोजित की गई बैठक में 50 से अधिक प्रमुख बिजनेस और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ राउंडटेबल बैठक की और इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड, निवेश, इनोवेशन और सप्लाई-चेन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा यूस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से आयोजित राउंडटेबल बैठक में 50 से अधिक प्रमुख बिजनेस और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बातचीत की।" गोयल ने पोस्ट में आगे कहा, "इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत विकास, सुधार-प्रेरित कारोबारी माहौल और वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला गया।"

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , New York

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD