Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य साहस का है प्रतीक : राव नरबीर सिंह

Rao Narbir Singh, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रेवाड़ी , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 11:16 IST

हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती (वीर सावरकर जयंती) पर वीर सावरकर उद्यान रेवाड़ी में अखंड भारतवर्ष द्वार का शिलान्यास किया और कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रवाद, राष्ट्र सेवा और अदम्य साहस का प्रतीक है।

मंत्री ने वीर सावरकर को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की आजादी के लिए सेलुलर जेल (काला पानी) की असंख्य यातनाएं झेल कर भी कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। 

उनका राष्ट्रवाद के प्रति संकल्प अडिग था, जो आज भी करोड़ों युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाता है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने वीर शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए हमेशा रहना चाहिए। 

यह अखंड भारतवर्ष द्वार वीर सावरकर की जीवन के संघर्ष से रूबरू करवाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया है। 

इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा भी अग्रणी भूमिका में रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। 

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई उद्योग नीति 1 जून से लागू की जाएगी। यह उद्योग नीति देश के समस्त राज्यों से सबसे बेहतर उद्योग नीतियों में से एक होगी। इस नीति में उद्योगों की सभी सहूलियत का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। 

इसके साथ-साथ गुरुग्राम में भी ग्लोबल सिटी बनाई जाएगी, जिसकी विश्व स्तर पर पहचान होगी। इसके अलावा रेवाड़ी में भी बावल के बाद कोसली क्षेत्र में भी आईएमटी का निर्माण करवाया जाएगा। यह आईएमटी प्रदेश की सबसे बड़ी आईएमटी के रूप में विकसित की जाएगी।

इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव, वीर सावरकर उद्यान समिति के संरक्षक श्रीनिवास शास्त्री, अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता व गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

 

Tags: Rao Narbir Singh , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD