आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता गुरदेव सिंह टिवाणा ने आज परमात्मा के आगे अरदास कर और श्री गुरु साहिब जी का शुक्राना अदा करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन के रूप में औपचारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। उनके साथ बिंदर कौर ने भी वाइस चेयरपर्सन के रूप में पदभार ग्रहण किया।
यहां सरहिंद रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब के पाठ समागम के दौरान विशेष तौर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल, विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अजीतपाल सिंह कोहली, नीना मित्तल, गुरलाल घनौर, कुलवंत सिंह बाजीगर, गुरदेव सिंह देव मान और चेयरमैन मंडी बोर्ड हरचंद सिंह बरस्ट, मेयर कुंदन गोगिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर गोयल ने गुरदेव सिंह टिवाणा को बधाई देते हुए कहा कि इस युवा नेता के जिला परिषद का चेयरमैन बनने से पटियाला जिले के ग्रामीण विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब गांवों में बसता है और जिला परिषद गांवों के विकास की धुरी होती है।
गांवों के लोगों ने इस टीम पर विश्वास जताते हुए बड़ी जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब सरकार ने लोगों से किए वादे पूरे किए हैं, उसी तरह जिला परिषद की पूरी टीम भी लोगों के इस विश्वास पर खरी उतरेगी। तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण विकास सहित गांव-गांव में खेल स्टेडियम बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा छप्पड़ों की सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसे पूरा करवाना जिला परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुरदेव सिंह टिवाणा और वाइस चेयरपर्सन बिंदर कौर सहित पूरी नई टीम पंजाब सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएगी और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने में अपना योगदान देगी।
सौंद ने एक साधारण परिवार में जन्मे गुरदेव सिंह टिवाणा की पार्टी और लोगों के प्रति सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा ऐसे जमीनी स्तर के वॉलंटियर्स को मान-सम्मान दिया है। इस दौरान तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने के लिए बनाए गए सख्त कानून की जानकारी भी दी।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में भूमिगत जल बचाने के लिए 15,000 किलोमीटर नहरों, माइनरों और खालों को पक्का किया है तथा पहले उपयोग किए जाने वाले 25 प्रतिशत नहरी पानी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत उपयोग करने की बड़ी पहल की है। नवनियुक्त चेयरमैन गुरदेव सिंह टिवाणा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, डॉ. बलबीर सिंह, बरिंदर गोयल और चेतन सिंह जौड़ामाजरा का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे।
गुरदेव टिवाणा ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर जिले के सभी गांवों का सर्वांगीण विकास करवाना और पंजाब सरकार की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सभी का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जिला परिषद जोन बम्मणा से सदस्य गुरदेव सिंह टिवाणा को सर्वसम्मति से चेयरमैन और जोन दफतरीवाला से सदस्य बिंदर कौर को वाइस चेयरपर्सन चुना गया था।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के शहरी जिला प्रधान एवं जिला योजना समिति चेयरमैन तेजिंदर महिता, देहाती प्रधान एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, हरजिंदर सिंह मिंटू जौड़ामाजरा, चेयरमैन मार्केट कमेटी समाना बलकार सिंह गज्जूमाजरा, डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा, पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वां, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा के चेयरमैन जस्सी सोहियांवाला, वाइस चेयरमैन विक्की घनौर, वीरपाल कौर चहल, आप वूमेन विंग की जिला शहरी प्रधान मोनिका शर्मा, बलिहार सिंह चीमा, मेघ चंद शेरमाजरा, ट्रेड कमीशन के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली, राजू छाबड़ा, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ अमनदीप कौर, माता चरणजीत कौर, सीमा गोयल, शरणजीत कौर जौड़ामाजरा, सरबजीत कौर टिवाणा, जगजीत सिंह टिवाणा, मनिंदर फ्रांसवाला, मनिंदर डकाला, गुलजार पटियालवी, ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह पहाड़पुर, गोपाल कृष्ण बिट्टू, नरेंद्र खेड़ीमानियां, इंद्रजीत खेड़ीमानियां, नवप्रीत सिंह उचागांव, कमलजीत सिंह खानपुर गाड़ियां, लखविंदर खेड़ीबरना, कुलदीप सिंह सरपंच कादराबाद, जसवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा, निर्मल सिंह, नरेंद्र मित्तल, संजू ककराला, दीपक गोयल, अनमोल गोयल, तरुण गर्ग, जिला परिषद सदस्यों सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं नेता उपस्थित थे।